जहानाबाद : दशहरा मेले में 18 लड़कियों व महिलाओं को मारा ब्लेड, अफरातफरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित बड़ी देवी के प्रांगण में दशहरा मेले में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने 18 लड़कियों व महिलाओं को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया. सभी लड़कियां व महिलाएं 14 से 40 वर्ष के बीच की हैं. रात 9 बजे के बाद शुरू हुआ यह उपद्रव देखते ही देखते […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित बड़ी देवी के प्रांगण में दशहरा मेले में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने 18 लड़कियों व महिलाओं को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया.
सभी लड़कियां व महिलाएं 14 से 40 वर्ष के बीच की हैं. रात 9 बजे के बाद शुरू हुआ यह उपद्रव देखते ही देखते अफरा-तफरी का कारण बन गया. हालांकि प्रशासन ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी जख्मी लड़की व महिलाओं का इलाज किया गया.
घायल लड़कियों व महिलाओं में शांति नगर निवासी कुसुम राय (22 वर्ष), प्रिया कुमारी (18 वर्ष), राजाबाजार निवासी नीलम कुमारी (18 वर्ष), नीतू कुमारी (16 वर्ष), सुमन कुमारी (16 वर्ष), महदीपुर निवासी रूपम कुमारी (32 वर्ष), नौरू निवासी काजल कुमारी (14 वर्ष), ममता देवी (40 वर्ष), गुड़िया कुमारी (35 वर्ष), कनौदी निवासी मिंटी कुमारी (28 वर्ष), भागीरथ बिगहा निवासी प्रेम निशा (17 वर्ष), रेणु कुमारी आदि शामिल हैं.
बताया जाता है कि जब ये महिलाएं व युवतियां ठाकुरबाड़ी स्थित बड़ी देवी के दरबार में दर्शन करने गयी थीं, तभी असामाजिक तत्वों ने इन पर ब्लेड से हमला कर दिया. अत्यधिक भीड़-भाड़ रहने के कारण छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों ने किसी के बांह, किसी के पैर तो किसी के पीठ पर ब्लेड मार दिया. इस मामले में नौरू गांव निवासी गुड़िया कुमारी के बयान पर महिला थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन