रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी के खाते से 40 हजार उड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जालसाजों ने एसबीआई मेन ब्रांच की एटीएम में दिया घटना को अंजाम जहानाबाद : बैंकों और एटीएम में सक्रिय जालसाजों व साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों का गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है. ऐसे में गिरोह के शिकार हुए शकुराबाद के निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी देवकुमार सिंह. इनके खाते से जालसाजों ने 40 […]
विज्ञापन
जालसाजों ने एसबीआई मेन ब्रांच की एटीएम में दिया घटना को अंजाम
आपके शहर में
विज्ञापन
जहानाबाद : बैंकों और एटीएम में सक्रिय जालसाजों व साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों का गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है. ऐसे में गिरोह के शिकार हुए शकुराबाद के निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी देवकुमार सिंह. इनके खाते से जालसाजों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए. रुपये पालीगंज (पटना) निवासी किसी व्यक्ति के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. गुरुवार को उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना नगर थाने को दी है. उन्होंने बताया कि वे झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के बड़ा बाबू के पद से रिटायर्ड किये हैं. उनका खाता एसबीआई का है. बुधवार को वे जहानाबाद स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम में रुपये निकालने के लिए गये थे.
उस वक्त एटीएम कक्ष में तीन-चार अन्य व्यक्ति भी घूम रहे थे. उन्होंने लेन-देन की प्रक्रिया की, लेकिन रुपये नहीं निकले. एक व्यक्ति उनके बगल में था, जिसने उनका पासवर्ड जान लिया. वह समीप के ही एक्सिस बैंक के एटीएम में गये जहां रुपये की निकासी तो हुई, लेकिन इसके पहले उनके खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया गया था. बैंक में जाने पर पता चला कि उनका रुपये पालीगंज के निवासी एक व्यक्ति के खाते पर ट्रांसफर किया गया है. वहां उन्होंने संपर्क किया, लेकिन रुपये की बात से इन्कार कर गया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन