जहानाबाद : नाबालिग प्रेमिका के घर से मिला प्रेमी जोड़े का पंखे से लटका शव, ऑनर किलिंग की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2018 1:06 PM
जहानाबाद : जिले के परासबीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव में प्रेमी-प्रेमिका का पंखे से लटका शव बरामद किया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया […]
जहानाबाद : जिले के परासबीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव में प्रेमी-प्रेमिका का पंखे से लटका शव बरामद किया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद से लड़की के परिजन फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी है कि मामला ऑनर किलिंग का है या खुदकुशी का?
जानकारी के मुताबिक, जिले के परासबीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह के घर पर नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी का शव पंखे से लटका मिला हैं. बताया जाता है कि गांव का ही रहनेवाला प्रकाश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. इसी दौरान प्रेमिका के घर पर ही दोनों प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया. ग्रामीणों के मुताबिक, घोसी गांव के ही रहनेवाले प्रकाश का इस नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था. वहीं, मृत लड़के के चाचा का कहना है कि प्रकाश ने रात में कहा था कि वह पटना से गांव आ रहा है. लेकिन, सुबह में प्रकाश का शव गांव के ही शत्रुघ्न सिंह के घर में पंखे से लटका पाया गया.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्रकाश के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर आरोप लगाया है कि लड़की परिजनों ने प्रकाश को घर बुला कर उसकी हत्या कर दी है. उसके बाद लड़की की भी हत्या कर दी. बाद में खुदकुशी का मामला बनाने के लिए शवों को से लटका दिया. मृत युवक के शरीर पर कई जख्म और पिटाई के निशान मौजूद हैं. शव देखने से भी प्रतीत हो रहा है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर पंखे से लटका दिया गया हो. वहीं, घटना के बाद से लड़की के परिजन फरार बताये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










