पेट्रोल पंप से 13 हजार रुपये लूटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 3:28 AM
विज्ञापन
पानी पीने के बहाने केबिन में घुसा था लुटेरा काजीसराय स्थित पेट्रोल पंप पर हुई घटना जहानाबाद : घोसी मार्ग पर काको थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित मां शांति फ्यूल पेट्रोल पंप से हथियारबंद अपराधी ने दिनदहाड़े 13400 रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की बतायी जाती है. सूचना पाकर काको थानाध्यक्ष संजय शंकर ने घटनास्थल […]
विज्ञापन
पानी पीने के बहाने केबिन में घुसा था लुटेरा
काजीसराय स्थित पेट्रोल पंप पर हुई घटना
जहानाबाद : घोसी मार्ग पर काको थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित मां शांति फ्यूल पेट्रोल पंप से हथियारबंद अपराधी ने दिनदहाड़े 13400 रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की बतायी जाती है. सूचना पाकर काको थानाध्यक्ष संजय शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर मिथिलेश कुमार के बयान पर लूट का मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि बाइक सवार एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आया और 150 रुपये का पेट्रोल अपनी बाइक में भरवाया. इसके बाद पेड़ की छांव में बाइक खड़ी कर पानी पीने के लिए चापाकल खोजने लगा. पानी के बहाने वह पेट्रोल पंप के केबिन में घुस गया.
मैनेजर का कहना है कि केबिन में आने के बाद युवक ने हथियार दिखाकर चुपचाप रहने को कहा. जब उसने विरोध किया तो बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और दिन भर के बिक्री के 13400 रुपये लूट कर ले भागा. थानाध्यक्ष ने बताया कि तहकीकात के दौरान फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है. पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी भी सक्रिय नहीं था. मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










