गीले कचरे से नगर पर्षद तैयार करेगा जैविक खाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2017 4:14 AM
जहानाबाद : अब नगर पर्षद शहर के सभी 33 वार्डों के मोहल्ले से निकलने वाले कूड़े-कचरे से एरोबिक कंपोस्ट (जैविक खाद ) तैयार करेगा. इससे स्वच्छता अभियान को तो मिलेगी. साथ-साथ जहां-तहां फेंके जाने वाले कचरे का भी ठोस प्रबंधन हो सकेगा. पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पांच और छह दिसंबर को संपन्न […]
जहानाबाद : अब नगर पर्षद शहर के सभी 33 वार्डों के मोहल्ले से निकलने वाले कूड़े-कचरे से एरोबिक कंपोस्ट (जैविक खाद ) तैयार करेगा. इससे स्वच्छता अभियान को तो मिलेगी. साथ-साथ जहां-तहां फेंके जाने वाले कचरे का भी ठोस प्रबंधन हो सकेगा. पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पांच और छह दिसंबर को संपन्न हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला में मिली गाइडलाइन के बाद जहानाबाद में जैविक खाद बनाने की पहल शुरू की गयी है.
राज्यस्तरीय कार्यशाला में नगर विकास विभाग के पदाधिकारी के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों के निकायों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे. जहानाबाद नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, मुख्य पार्षद पूनम देवी के अलावा उपमुख्य पार्षद मो कलामउद्दीन और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य कार्यशाला में गये थे. वहां मुजफ्फरपुर नगर निगम के विकेंद्रीकृत कचरा प्रबंधन की विधि बतायी गयी थी और जैविक खाद बनाने पर जोर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










