एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
जहानाबाद : बीते दिन राजगृह होटल में मारपीट की हुई घटना को लेकर जिले के ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन के राज्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार एवं राज्य पर्षद सदस्य अमरेंद्र कुमार व जिला प्रभारी रंधीर कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जहानाबाद के एसपी से मिल कर गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष सह […]
जहानाबाद : बीते दिन राजगृह होटल में मारपीट की हुई घटना को लेकर जिले के ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन के राज्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार एवं राज्य पर्षद सदस्य अमरेंद्र कुमार व जिला प्रभारी रंधीर कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जहानाबाद के एसपी से मिल कर गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष सह साई कोचिंग सेंटर के संचालक अभिषेक कुमार पर मारपीट एवं रंगदारी का झूठा आरोप लगाया गया है. दर्ज एफआइआर में 05 लाख रुपये रंगदारी, पिस्तौल से फायरिंग करने एवं पैसा लूटने का आरोप मनगढ़ंत है.
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौप अपने स्तर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. एआइएसएफ के सदस्यों ने कहा है कि लगाये गये आरोप सभी बेबुनियाद हैं. उन पर आरोप लगाया गया है. वह समाज के अंदर बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रोशनी फैलाने का काम करते हैं. ऐसे व्यक्ति अापराधिक छवि के नहीं हो सकते हैं. वार्ता के क्रम में एसपी ने अपने स्तर से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










