मारपीट में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झाझा थाना क्षेत्र के बालापांडर गांव का मामला
विज्ञापन
झाझा. थाना क्षेत्र के बालापांडर गांव में मंगलवार को एक युवक मारपीट में बुरी तरह से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों व परिजन ने नदी किनारे से घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ शादाब ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान उक्त गांव निवासी भैरव यादव के रूप में हुई है. चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है. घायल युवक ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने बिना वजह मेरे साथ मारपीट की, जिसमें मैं घायल हो गया.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन