आर्थिक तंगी झेल रहे युवक की इलाज के अभाव में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
आर्थिक तंगी झेल रहे युवक की इलाज के अभाव में हुई मौत

गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत सिमरिया महादलित टोला में आर्थिक तंगी झेल रहे एक महादलित युवक ्प समुचित इलाज के अभाव में मौत हो गई.

विज्ञापन

मृतक के परिजन आर्थिक सहायता की अधिकारियों से कर रहे मांग

कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया महादलित टोला में हुए युवा महादलित युवक के निधन से परिजनों में मातम

तीन मासूम बच्चों के सर से उठा पिता का साया

गिद्धौर जमुई से कुमार सौरभ की रिपोर्ट :

गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले सिमरिया महादलित टोला में आर्थिक तंगी झेल रहे एक महादलित युवक के पैसे के कारण समुचित इलाज के अभाव में मौत हों जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार मृतक सिमरिया महादलित टोला निवासी सौदागर मांझी के पुत्र 32 वर्षीय मीतू मांझी बताया जाता है, स्थानीय ग्रामिणों द्वरा बताया जाता है है कि वो लगभग छः माह से बीमार चल रहा था, वहीं बीते एक सप्ताह से बीमार चल रहा था, बीते एक सप्ताह से उसकी तबियत अत्यधिक खराब हो गयी, स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि मृतक का परिवार किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चला रहा था, मृतक मीतू मांझी के असमय निधन से उनके परिजनों पर दुखों का परिवार टूट पड़ा है, मृतक मीतू मांझी अपने मरणोपरांत पत्नी वीणा देवी सहित तीन मासूम बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ गए हैं, इधर स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक के परिजन पत्नी वीणा देवी अपने पति के मौत के बाद तीन मासूम बच्चों के भरण पोषण हेतु आर्थिक मदद की स्थानीय अधिकारियों से मांग कर रहें हैं.

कहते हैं अंचल अधिकारी

इस संदर्भ में अंचल अधिकारी आरती भूषण ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, सरकारी प्रावधान अंतर्गत हर संभव पीड़ित परिवार को मदद देने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन