करेंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मातम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 10:13 PM
गिद्धौर के सेवा बहियार में हुई घटना
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के सेवा गांव में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक युवक सेवा गांव के रावत टोला निवासी रविंद्र रावत का पुत्र दीपक कुमार है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया जाता है कि मृतक दीपक कुमार सेवा बहियार में खेती बाड़ी का कार्य कर रहा था. इसी क्रम में विद्युत तार की चपेट में आ गया. आनन फानन में परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त युवक को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना कैसे घटी इससे जुड़े स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. इधर इस घटना से पीड़ित दीपक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










