ePaper

कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated at : 27 Feb 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना क्षेत्र के चिंवेरिया गांव में पुलिस ने एक युवक को लोड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर . थाना क्षेत्र के चिंवेरिया गांव में पुलिस ने एक युवक को लोड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चिंवेरिया गांव निवासी मुन्नी यादव का पुत्र नीतीश कुमार उर्फ ज्ञानेंद्र कुमार किसी व्यक्ति की हत्या की सुपारी लेने की तैयारी में था. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और अहले सुबह छापेमारी की योजना बनायी गयी. एसआइ विद्या रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तथा जिला आसूचना इकाई की टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान घर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन