ट्रेन से गिरकर युवक घायल, दोनों हाथ कटे
दोनों हाथ कटे, युवक भोजपुर जिले का है निवासी
गिद्धौर (जमुई). गिद्धौर रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन के पोल संख्या 378/28/30 के समीप बुधवार को ट्रेन से गिर कर एक युवक घायल हो गया. घटना में युवक के दोनों हाथ कट गये. जबकि दांये पैर में भी गंभीर चोट आयी है. युवक को अचेत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर देखकर गाड़ी संख्या 03574 के चालक द्वारा इसकी सूचना स्टेशन मास्टर गिद्धौर को दी गयी. इसके बाद गिद्धौर स्टेशन मास्टर द्वारा इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गयी. इसकी सूचना पर गिद्धौर पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी द्वारा उसे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम सुमंत कुमार, पिता-रामनारायण राय, घर-भोजपुर जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मिचक गांव बताया. थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि घायल युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए