दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता 14 व 15 फरवरी को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में किया जायेगा.

विज्ञापन

जमुई . खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में किया जायेगा. जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को आयोजित उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. वहीं खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ श्रेयसी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, साथ ही कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को भी नई पहचान मिलती है. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से नामचीन पहलवानों के भाग लेने की संभावना है, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन