महिला ने ससुरालवालों पर लगाया मारपीट का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 10:22 PM
थाना क्षेत्र के बंझुलिया गांव निवासी महिला ने अपने ही पति, सास, ससुर, भैसुर व देवर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया.
महिला ने ससुरालवालों पर लगाया मारपीट का आरोप गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बंझुलिया गांव निवासी महिला ने अपने ही पति, सास, ससुर, भैसुर व देवर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया. पीड़िता किरण देवी व उसकी पुत्री सोनाली कुमारी पुत्र प्रिंस कुमार व पियूष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को लेकर बताया जाता है कि एक ही परिवार के दो पक्ष के लोगों के बीच बीते कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था, जो रविवार को देखते ही देखते मारपीट की घटना में तब्दील हो गया. इस मामले को लेकर पीड़िता किरण देवी ने थानाध्यक्ष रीता कुमारी को आवेदन देकर कहा कि बंझुलिया गांव निवासी मेरे पति भगीरथ पासवान, सास उर्मिला देवी, ससुर राम भज्जू पासवान, भैंसुर कपिल पासवान व देवर बबलू पासवान बीते एक वर्ष से मुझे और मेरे तीनो बच्चों को प्रताड़ित करते आ रहे हैं. हर हर रोज कोई बहाना बनाकर मुझे और मेरे बच्चो के साथ सभी लोग मारपीट करते रहे हैं. जबकि कई बार गांव में इसे लेकर पंचायत भी हुई. लेकिन मेरे प्रति इन लोगों का अत्याचार बढ़ता ही गया. उन्होंने आगे बताया कि मेरे पति भगीरथ पासवान द्वारा मुझे और मेरे बच्चों को जबरन अपने पास से अलग कर दिया. उन्होंने न ही बच्चों की पढ़ाई और न ही राशन का खर्च दिया. किसी तरह अपने मायके वालों से मांग कर अपना और अपने बच्चों का जीवन यापन कर रही हूं. रविवार को भगीरथ पासवान, उर्मिला देवी, राम भज्जू पासवान व कपिल पासवान द्वारा मुझे और मेरे बच्चो को गाली गलौज करते मारपीट करना शुरू कर दिया गया, बच्चों द्वारा शोर गुल किये जाने पर आस पास लोग इकट्ठा हुए, तब जाकर हम सबों की जान बच सकी. आस पड़ोस के लोगों द्वारा मुझे गिद्धौर अस्पताल लाया गया, जहां पीड़िता ने थानाध्यक्ष गिद्धौर से उपरोक्त सभी आरोपित पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










