बिहार के जमुई में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन परिमार्जन के लिए रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा

Updated at : 20 Feb 2025 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
jamui vigilance raid today

जमुई में राजस्वकर्मी गिरफ्तार

Bihar News: जमुई में रिश्वतखोर राजस्वकर्मी को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. जमीन के कागजात का काम करने के बदले उसे 60 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया.

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले में एक राजस्व कर्मचारी घूस लेता धरा गया. विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एक शिकायत मिलने के बाद विजलेंस की टीम ने जाल बिछाया था जिसमें राजस्व कर्मचारी फंसकर गिरफ्तार हुआ. जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्वकर्मी ने 70 हजार रुपए घूस की डिमांड की थी. खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम अपने साथ लेकर गयी है.

जमुई में विजिलेंस की कार्रवाई

जमुई जिले में विजिलेंस की टीम ने जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार, खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम ने 60 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा और उसे अपने साथ लेकर गयी.

ALSO READ: बिहार में शिक्षक पिता के ये इंजीनियर बेटे NIA के रडार पर चढ़े, आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसी…

विजिलेंस के पास पहुंची थी शिकायत

बताया जाता है कि जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के केंडीह गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने विजलेंस के पास रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत की थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस की टीम गुरुवार को जमुई पहुंची और खैरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में पैसा लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

70 हजार की हुई थी डिमांड

मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने जमीन के परिमार्जन के लिए आवेदन किया था. इसके बदले राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार ने उनसे 70 हजार रुपए की मांग की थी. इसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस को दी और गुरुवार को 60 हजार रुपए लेते हुए आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया. विजिलेंस की टीम आशीष कुमार को अपने साथ ले गई है. फिलहाल इस मामले में अब विजिलेंस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन