मवेशी लदे दो पिकअप वाहन जब्त, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 9:03 PM
पशु तस्करी की गुप्त सूचना पर सोनो पुलिस ने रविवार को अवैध मवेशी लदे दो पिकअप वाहन को जब्त किया है.
सोनो. पशु तस्करी की गुप्त सूचना पर सोनो पुलिस ने रविवार को अवैध मवेशी लदे दो पिकअप वाहन को जब्त किया है. मौके से पांच पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि बरामद सभी 18 मवेशियों को चकाई स्थित गोशाला भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा की ओर से अवैध पशु के साथ दो वाहन चकाई की ओर सोनो होते हुए गुजरने वाले है. सूचना मिलते ही सोनो थाना गेट के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गयी. जल्द ही मवेशियों से लदे डब्लूबी 39 बी 4644 और डब्लू बी 23 एफ 7210 नंबर के दो पिकअप वाहन को रोका गया. वाहन का चालक व सवार लोग पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे जवानों के सहयोग से पकड़ा गया. उनलोगों के पास मवेशियों से संबंधित कोई कागजात नहीं था. गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान निरपुर शेखपुरा के पिंटू यादव व चितरंजन कुमार, धनामा सिकंदरा के शैलेन्द्र राय, बेरिया मधुबनी के बन्धु यादव व बलिया डोकली के बाबूलाल यादव के रूप में हुई है. अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










