बैग दुकान संचालक से बदमाशों ने की मारपीट, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शहर के महाराजगंज मोहल्ला स्थित एक बैग दुकान के संचालक के साथ बीते शनिवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जमुई . शहर के महाराजगंज मोहल्ला स्थित एक बैग दुकान के संचालक के साथ बीते शनिवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. हालांकि मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसमें बदमाशों की हरकतें और उसकी तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखायी दे रही है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान कल्याणपुर मोहल्ला निवासी बताया जा रहा है. हालांकि उसका नाम फिलहाल पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है. मारपीट में घायल हुए दुकान संचालक मो जावेद खान तथा उसके पुत्र मो फिरदौस खान व मो रिजवान खान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित दुकान संचालक ने रविवार को सदर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के दौरान कुछ युवक भागते हुए दुकान में छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिसे दुकानदार ने मना कर दिया था. . इधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य फरार बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल गिरफ्तार बदमाश से सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन