दो अलग-अलग जगहों पर ट्रक हुआ अनियंत्रित, कोई हताहत नहीं
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 15 Feb 2026 11:13 PM
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मुख्य मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पहली दुर्घटना झाझा-सोनो मुख्य मार्ग भलुआ गांव के समीप हुई.
झाझा. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मुख्य मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पहली दुर्घटना झाझा-सोनो मुख्य मार्ग भलुआ गांव के समीप हुई. जहां ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी,. जबकि दूसरी घटना झाझा-सिमुलतला मुख्य राष्ट्रीय सड़क के नरगंजों के पास घटी. जहां अनियंत्रित ट्रक एक सामुदायिक भवन में घुस गयी. दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुई. जानकारी के अनुसार झाझा-सोनो मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भलुआ गांव के समीप 2:00 बजे रात्रि के आसपास अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलट गयी. उस पर ईंट लदी हुई थी. ईट पूरे सड़क पर बिखर गयी. इस कारण सड़क जाम हो गया. दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. दुर्घटना के दौरान एक बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ. इस कारण उक्त इलाके के दर्जनों गांव में 5 घंटे तक बिजली बाधित रही. घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद ट्रक को हटाया गया. सारी प्रक्रिया होने के बाद करीब 3 घंटे के बाद आवागमन पुनः बहाल हो सका. दूसरी घटना झाझा-सिमुलतला मार्ग नरगंजों के पास घटी. जहां एक अनियंत्रित ट्रक सामुदायिक भवन में घुस गयी. हालांकि इसमें चालक व सहचालक को कोई चोट नहीं आई. वह ट्रक गोड्डा से धान लादकर सासाराम जा रहा था. ट्रक संख्या जेएच 2 एसी 8155 के चालक औरंगाबाद निवासी छोटू शर्मा ने बताया कि पता नहीं चला, कैसे दुर्घटना हो गयी है. हमलोग धान लेकर सासाराम जा रहे हैं. घटना के बाद सड़क जाम हो गयी. मशक्कत के बाद सुबह होते-होते स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आवागमन पुनः बहाल हो पाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










