चकाई बाजार में छह को लक्ष्मी नारायण मंदिर की होगी प्राण-प्रतिष्ठा

Updated:
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित नीचे बाजार के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है.

विज्ञापन

चकाई. मुख्यालय स्थित नीचे बाजार के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है. आगामी 6 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारित की गयी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष मणि शंकर केसरी ने बताया कि 4 फरवरी को नगर भ्रमण एवं जल यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. जबकि 5 फरवरी को पूजन कार्यक्रम एवं पाठ तथा रात्रि में भजन कार्यक्रम जबकि 6 फरवरी को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं रात्रि 8:30 बजे से देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जबकि 7 फरवरी को प्रसाद वितरण एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. प्रत्येक दिन रात्रि में 8:30 बजे से प्रसिद्ध भजन गायको द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है. जबकि भंडारा कार्यक्रम का आयोजन केसरवानी आश्रम चकाई बाजार में किया गया है. इस मौके पर जमुई सांसद अरुण भारती सहित कई नेताओं के भाग लेने की संभावना है. कार्यक्रम को लेकर सांसद सहित अन्य नेताओं को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है.आयोजन को सफल बनाने के लिए पुष्पा देवी, जयप्रकाश केसरी, पवन केसरी, विक्रम केसरी, वरुण केसरी, रितेश केसरी, राहुल केसरी, आकाश केसरी, ऋतिक केसरी, कृष्णानंद केसरी, राजकुमार केसरी, ओमजी केसरी सहित संपूर्ण केसरी परिवार दिन रात लगे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन