बिचकोड़वा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिचकोड़बा थाना की पुलिस ने रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिचकोड़बा थाना की पुलिस ने रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरडीह मोड़ और बक्सिला मोड़ पर जांच अभियान चलाया गया. बिचकोड़बा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से उन दोपहिया वाहन चालकों को रोका जो बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे थे या फिर ट्रिपल लोडिंग के साथ चल रहे थे. ऐसे लापरवाह चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल साढ़े आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस दौरान पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन