यज्ञ मंडप से गूंजे वैदिक मंत्र, भक्ति रस में डूबा क्षेत्र

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Feb 2026 9:07 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमंदिर परिसर के निकट सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार से नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमंदिर परिसर के निकट सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार से नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ किया गया. विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में अग्नि आह्वान एवं पावन अग्नि प्रज्वलन के साथ महायज्ञ की शुरुआत होते ही पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया. यज्ञाचार्य विद्वान पंडित विजय पांडेय के नेतृत्व में पंडित शुभम पांडेय, पंडित मिथलेश पांडेय, पंडित संतोष पांडेय एवं सनातन संस्कृति सेवा समिति के पुरोहित उत्तम कुमार झा द्वारा पूजा-अर्चना नियम-निष्ठा एवं वैदिक विधि-विधान से संपन्न करायी गयी. इस विराट महायज्ञ के मुख्य यजमान समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी पिंकी कुमारी हैं. महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर समिति के सचिव सुमन कुमार के देखरेख में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मिथलेश कुमार, आशीष कुमार, सानू कुमार, पवन शर्मा, धीरज ठाकुर, अंजेश कुमार, प्रिंस झा, सत्यम केशरी, जॉनी रजक, राकेश माही, युवराज सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. आयोजन के दौरान वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पंडित कृष्णकांत जी महाराज प्रतिदिन संध्या पांच बजे से रामकथा का रसपान करायेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आयी रामलीला मंडली के प्रमुख धर्मदेव व्यास के नेतृत्व में प्रतिदिन संध्या आठ बजे से भव्य रामलीला का मंचन होगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन संध्या सात बजे से भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा. इस नौ दिवसीय विराट महायज्ञ के आयोजन से गिद्धौर क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन