घर से भागकर की कोर्ट मैरिज, अब जान का खतरा

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 06 Mar 2026 6:45 PM

विज्ञापन

जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जान को खतरा बताते हुए शुक्रवार को एसपी विश्वजीत दयाल के कार्यालय में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

-परिजनों से मिल रही धमकी, प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार जमुई. जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जान को खतरा बताते हुए शुक्रवार को एसपी विश्वजीत दयाल के कार्यालय में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. प्रेमी जोड़े का आरोप है कि शादी से नाराज लड़की के परिजन लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही मारपीट करने और लड़के की बहन को अगवा करने की धमकी भी दी जा रही है. इस संबंध में एक ऑडियो वायरल होने की भी बात सामने आ रही है, इसमें गाली-गलौज और अपहरण की धमकी दी गयी है. बताया जाता है कि झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव निवासी 21 वर्षीय मुन्ना कुमार का पड़ोस में रहने वाली काजल कुमारी से करीब दो वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और करीब तीन माह पहले घर से भागकर बेंगलुरु चले गये. कुछ दिनों तक बेंगलुरु में रहने के बाद दोनों वापस लौटे और कोर्ट में शादी कर ली. शादी के बाद काजल कुमारी अपने पति मुन्ना कुमार के घर में रहने लगी. जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी का ननिहाल बलियाडीह गांव में है, जबकि उसका पैतृक गांव गरही है. वह बचपन से ही अपने मामा मन्नू दास के घर बलियाडीह में रह रही थी, जहां दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ. इधर, इस शादी से नाराज लड़की के माता-पिता और मामा लगातार उस पर दबाव बना रहे हैं कि वह अपने पति को छोड़ दे, अन्यथा दोनों को जान से मार दिया जायेगा. धमकियों से परेशान होकर प्रेमी जोड़ा शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचा और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगायी. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने दोनों को फिलहाल कुछ दिनों तक बाहर रहने की सलाह दी है और आश्वासन दिया है कि मामला शांत होने के बाद वे सुरक्षित घर लौट सकते हैं.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन