जनसंवाद शिविर में छाया रहा पेयजल की समस्या का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
जनसंवाद शिविर में छाया रहा पेयजल की समस्या का मुद्दा

सांसद अरुण भारती के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के बेला गांव निवासी चांदनी देवी ने पति विनोद पासवान का मृत्यु प्रमाण पत्र अबतक नही बनाने का मामला उठाया.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में मंगलवार को सांसद अरुण भारती के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के बेला गांव निवासी चांदनी देवी ने पति विनोद पासवान का मृत्यु प्रमाण पत्र अबतक नही बनाने का मामला उठाया. दरअसल एक साल पूर्व चांदनी के पति विनोद पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. सांसद महिला की बात सुनते ही गंभीर हो गए और तत्काल बीडीओ की खोजबीन की लेकिन बीडीओ मौजूद नहीं थे. बताया गया कि वह मैट्रिक परीक्षा की ड्यूटी में है. प्रखंड कार्यालय की ओर से लिपिक दिनेश कुमार, पंचायत सचिव संदीप वहां मौजूद थे. सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत सचिव संदीप कुमार को सख्त निर्देश देते हुए दो दिनों के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया. गुलाम रब्बानी ने चकाई सरकारी बस स्टैंड की बदहाली और अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की. दशरथ वर्मा ने तीनघारा में हुए सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की और ध्यान आकर्षित कराया तथा अनियमितता का विरोध करने पर ग्रामीणों पर झूठा एससी-एसटी केस संवेदक द्वारा दर्ज करवा देने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. गोपाल यादव ने घर के ऊपर 11000 विद्युत प्रवाहित तार से हो रहे नुकसान का मामला उठाया. झगरूडीह गांव के नकुल पासवान सहित पूरे परिवार ने अपने पड़ोसी द्वारा आगजनी मामले को लेकर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने की शिकायत की. सांसद ने मौके पर मौजूद झाझा एसडीपीओ और चकाई थाना अध्यक्ष को इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. बामदह में आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या तालाब की सफाई और विवाह भवन बनाने तथा अस्पताल व्यवस्था की गड़बड़ी की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया. सांसद ने अविलंब मौके पर ही डीएम और पीएचडी के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा 15 दिनों के अंदर नल जल योजना से पानी आपूर्ति प्रारंभ करने का निर्देश दिया. ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि भी प्रदान किया. इसके उपरांत सांसद ने चकाई बाजार स्थित नवनिर्मित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंच क़र पूजा अर्चना की. इस मौके पर चकाई बाजार वासियों द्वारा नावा आहर तालाब का सुंदरी करण करवाने, पेयजल समस्या का समाधान करने एवं विवाह भवन बनवाने की मांग सांसद से की. सांसद के साथ पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान, प्रदेश महासचिव संजय मंडल, दिलीप पासवान, विकाश गुप्ता, भुनेश्वर पासवान, प्रवीण पासवान, मुन्ना सिंह, बिंदेश्वरी वर्मा, दिलीप राय, गणेश राय, भगवान राय, पलटन पासवान, उदय पासवान, मणी शंकर केशरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन