पैक्स चुनाव ड्यूटी से लौट रहे एएसआइ बेहोश होकर गिरे, पटना रेफर
पैक्स चुनाव ड्यूटी से लौटने के दौरान एक एएसआई सोनो प्रखंड कार्यालय के पास अचानक गिरकर बेहोश हो गया. घटना के बाद साथ में मौजूद पुलिस जवानों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
जमुई. पैक्स चुनाव ड्यूटी से लौटने के दौरान एक एएसआई सोनो प्रखंड कार्यालय के पास अचानक गिरकर बेहोश हो गया. घटना के बाद साथ में मौजूद पुलिस जवानों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ घनश्याम सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. एएसआई की पहचान पूर्वी चंपारण जिला निवासी राजकुमार सिंह के रूप में हुई है. जो वर्तमान में चंद्रदीप थाना में पदस्थापित हैं. सहयोगी पुलिस कर्मियों ने बताया कि एएसआई राजकुमार सिंह की ड्यूटी सोनो प्रखंड के महेश्वरी पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर लगी थी. चुनाव संपन्न होने के बाद वे वापस लौट रहे थे, तभी सोनो प्रखंड कार्यालय के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और वे गिरकर बेहोश हो गये. फिलहाल एएसआई की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें पटना में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए