महादेव सिमरिया के पास खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर महादेव सिमरिया के पास सोमवार सुबह देवघर से समस्तीपुर लौट रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट: जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर महादेव सिमरिया के समीप सोमवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. देवघर से पूजा कर समस्तीपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

देवघर से पूजा कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग झारखंड के देवघर में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस अपने घर समस्तीपुर लौट रहे थे. इसी दौरान महादेव सिमरिया के पास यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पटना रेफर

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायलों का प्रारंभिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.

घायलों की सूची

हादसे में घायल हुए सभी लोग समस्तीपुर जिले के अमृतपुर के निवासी हैं. घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • उषा देवी (55 वर्ष): पति- विश्वनाथ ठाकुर
  • जुशी शर्मा (33 वर्ष): पति- उज्जवल शर्मा
  • अर्थव कुमार (12 वर्ष): पिता- उज्जवल शर्मा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन