ePaper

छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा करने से बचें : एसपी

Updated at : 02 Feb 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
छोटी-छोटी बातों पर मुकदमा करने से बचें : एसपी

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में सोमवार को लक्ष्मीपुर थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर . पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में सोमवार को लक्ष्मीपुर थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ सतीश सुमन, थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे. जन संवाद को संबोधित करते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि वर्तमान समय में छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग सीधे थाना पहुंचकर केस-मुकदमा दर्ज कराने लगते हैं, जबकि ऐसे मामलों को पंचायत स्तर पर आपसी समझौते से सुलझाया जा सकता है. पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरपंच को इस दिशा में अधिकार दिये गये हैं. यदि किसी मामले में समाधान नहीं हो पाये, तभी उसे थाना भेजा जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी को भी झूठे मुकदमे में न फंसाएं. कई बार पुरानी रंजिश के कारण निर्दोष लोगों को हत्या, अपहरण या चोरी जैसे गंभीर मामलों में फंसा दिया जाता है, जिससे पुलिस जांच में भी अनावश्यक परेशानी होती है. एसपी ने साइबर अपराध को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करना, उनसे बातचीत करना और उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करना खतरनाक साबित हो सकता है. मोबाइल फोन का उपयोग सोच-समझकर और केवल जरूरी कार्यों के लिए करें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल व्यक्ति को जेल तक पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि पंचायत और प्रखंड की जनता ही पुलिस का आइना है. आमजन के सहयोग के बिना किसी भी अपराध का उद्भेदन संभव नहीं है. एसपी ने लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी साझा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की सूचना पहले थाना को दें, यदि वहां सुनवाई नहीं हो तो सीधे उनसे संपर्क करें. कार्यक्रम के दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि जन संवाद में दी गई बातों को अपनाएं और दूसरों को भी जागरूक करें. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर भी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, ललन दास, शमशेर कुमार मंडल, सुरेंद्र सत्यार्थी, मनोज मांझी, पीडरौन पंचायत के मुखिया उपेंद्र यादव, सूखेन मरांडी, विजय मरांडी, राजकुमार दास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन