दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने ऋण धारकों से की अपील

Updated:
विज्ञापन

जोर शोर से चल रहा वसूली अभियान

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक इन दिनों ऋण वसूली अभियान पूरे जोर शोर से चला रहा है. ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों पर कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है. कई ऋण धारकों को नोटिस के साथ साथ घर घर जाकर अंतिम चेतावनी देने के अलावे माइकिंग द्वारा प्रचार प्रसार भी करवा रहा है. नोटिस के बाद भी ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों पर कुर्की जब्ती की भी करवाई कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मटिया शाखा द्वारा शाखा प्रबंधक गौरव कुमार, सर्टिफिकेट अधिकारी सौरभ कुमार ने लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस के साथ प्रखंड अंतर्गत दीघरा, केवली गांव में ऋण वसूली अभियान चलाया. इस दौरान ऋण धारकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द ऋण को चुकता कर दें, वरना कुर्की की जाएगी. इसके अलावा ऋण धारकों को कहा जा रहा है कि दो चार दिनों के अंदर ऋण जमा कर अपने ऋण खाता को एनपीए से बाहर करवा लें. नहीं तो बैंक कानूनी कार्रवाई के बाध्य हो जायेगा. इसके बाद कोई भी समझौता बैंक नहीं कर सकता है. इसके साथ ही यह भी कहा गया कि संबंधित ऋण का निष्पादन 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वरीय पदाधिकारी की देखरेख में करवा कर ऋण से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन