28 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटौना मोड़ के समीप से हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन

बरहट. स्थानीय पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के कटौना मोड़ के समीप से 28 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बखारी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पिता दामोदर यादव के रूप में हुई है. मलयपुर थानाध्यक्ष सुमन सौरव ने बताया कि सूचना मिली कि कटौना मोड़ की ओर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति शराब लेकर गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पीएसआइ अंजली कुमारी, एसआइ सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर एक युवक को शराब के साथ पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह जंगली क्षेत्र से देसी शराब लाकर गांवों में बिक्री करता था. उन्होंने बताया कि शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अवैध शराब के धंधे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन