ePaper

सैलून से दस हजार नकदी सहित अन्य सामान की चोरी

Updated at : 13 Nov 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
सैलून से दस हजार नकदी सहित अन्य सामान की चोरी

थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर बाजार स्थित अनिल हेअर कटिंग सैलून से चोरों ने दस हजार नगद सहित सैलून में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न औजारों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर बाजार स्थित अनिल हेअर कटिंग सैलून से चोरों ने दस हजार नगद सहित सैलून में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न औजारों की चोरी कर ली. चोरी हुए औजारों की कीमत लगभग आठ हजार रुपये है. जानकारी देते हुए दुकानदार अनिल ठाकुर ने बताया कि माधोपुर बाजार में वन विभाग के कार्यालय के सामने मेरा अनिल हेयर कटिंग के नाम से सैलून है अन्य दिनों की तरह मंगलवार शाम को सैलून बंद कर घर आये थे तभी रात्रि में चोरों ने दीवाल में सेंधमारी कर सैलून के अंदर प्रवेश कर गया और अंदर रखा दस हजार रुपया नगद सहित आठ हजार मूल्य के समान चोरी कर लिया. बुधवार सुबह जब सैलून खोलने के लिए गया तो देखा कि पीछे के दीवार में सेंधमारी की गयी है. अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सारा सामान गायब है. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को देकर बरामदगी की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन