शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार करें पैक्स उम्मीदवार

गरही थाना परिसर में हुई बैठक
फोटो 7 बैठक में भाग लेते पैक्स चुनाव के प्रत्याशी. खैरा. आगामी पैक्स चुनाव को लेकर गरही थाना परिसर में रविवार को बैठक हुई. उक्त बैठक में थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी चार पंचायत के पैक्स एवं कार्यकारी समिति के उम्मीदवारों को बुलाया गया. इस दौरान गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद शास्त्री ने कहा कि पैक्स चुनाव प्रचार आप लोग शांतिपूर्ण माहौल में करें और सभी पंचायत में शांति व्यवस्था कायम रखें. सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है, आप सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में प्रचार करें और कहीं भी प्रचार में कोई परेशानी हो तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें. मौके पर उम्मीदवार व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




