पंचायत समिति की बैठक में उठा योजनाओं का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

अलीगंज . प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार भारती ने किया. बैठक की शुरुआत होते ही प्रमुख ने पिछली बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों के प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी. बीडीओ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रमुख नाराज हो गयी और बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दी. हालांकि अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद बैठक पुनः शुरू हुई. बैठक के दौरान प्रमुख ने बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा. बीडीओ अभिषेक कुमार भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी. पंचायत समिति सदस्य प्रकाश महतो सहित अन्य सदस्यों ने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने और क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या पर अविलंब कार्रवाई की मांग की. चेतावनी दी गयी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में पेयजल, सड़क, नली-गली, बिजली, आपूर्ति और आंगनबाड़ी समेत कई मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई. पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने कहा कि विकास योजनाओं में अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है. वहीं प्रमुख रीना कुमारी ने अंचल कार्यालय में बिचौलियों के हावी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दाखिल-खारिज में अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में डाटा ऑपरेटर वीरेंद्र कुमार चार वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. योजनाओं के पूरा होने के बाद भी पंचायत समिति सदस्यों को एमबी के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जो निंदनीय है. उन्होंने अधिकारियों और अभिकर्ताओं से योजनाओं की जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि अधिकारी समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं, तो वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की जाएगी. बैठक में सीओ रंजन कुमार दिवाकर, पीओ राकेश कुमार, बीपीआरओ, उप प्रमुख गुलनाज खातून सहित पंचायत समिति सदस्य श्री साव, रेखा देवी, प्रकाश महतो, संजय सिंह, विजय यादव, अनिल यादव, सुनीता देवी समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मुखिया उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन