बाल मजदूरी पर सख्ती, छापेमारी में एक बाल श्रमिक मुक्त

Updated:
विज्ञापन

बाल मजदूरी की रोकथाम को लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रम विभाग की ओर से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

झाझा. बाल मजदूरी की रोकथाम को लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रम विभाग की ओर से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के मुख्य बाजार स्थित एक होटल से एक नाबालिग बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कराया गया. प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामलगन पासवान ने बताया कि अभियान में खैरा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुणाल कुमार, अलीगंज के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल रंजन, चकाई के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी टुनटुन कुमार के साथ स्थानीय थाना की पुलिस टीम भी शामिल थी. संयुक्त टीम ने शहर के कई होटल व प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान मुख्य बाजार स्थित एक होटल में बाल श्रमिक पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को वहां से मुक्त कराया गया. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री पासवान ने बताया कि जिस होटल से नाबालिग को मुक्त कराया गया है, उसके मालिक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन