इंटर परीक्षा के दूसरे दिन 14,485 परीक्षार्थी हुए शामिल, 225 रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
इंटर परीक्षा के दूसरे दिन 14,485 परीक्षार्थी हुए शामिल, 225 रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर जारी इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 14,485 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 225 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

जमुई . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर जारी इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 14,485 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 225 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कदाचार के आरोप में अबतक किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ. पहली पाली में 7,641 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 104 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में 6,844 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 121 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने बताया कि जिले के सभी 35 परीक्षा केंद्रों पर कुल 21,935 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड से उनके चेहरे का मिलान किया गया और इसके बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गयी. छात्राओं की गहन जांच परीक्षा केंद्र के भीतर महिला दंडाधिकारी व महिला वीक्षकों द्वारा की गयी. किसी भी परीक्षार्थी को चिट-पुर्जा अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. वीक्षकों के लिए भी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर-बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वरीय अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. दूसरे दिन मंगलवार को भी दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन