झारखंड कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर चकाई में शोक, विधायक सावित्री देवी ने जताया दुख

Updated:
विज्ञापन

मंत्री सु कुमार सोनू का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से चकाई प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है. चकाई विधायक सावित्री देवी ने इसे राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है. विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है.

विज्ञापन

चकाई (जमुई) : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से चकाई प्रखंड में भी शोक की लहर दौड़ गयी. रविवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन

चकाई विधायक ने बताया अपूरणीय क्षति

चकाई विधायक सावित्री देवी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. कल तक जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि का इस तरह अचानक चले जाना बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है.

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर चकाई प्रखंड के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, व्यवसायियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी संवेदना व्यक्त की.

राजद के वरिष्ठ नेता विजय शंकर यादव, कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव व मनोज उपाध्याय, लोजपा (आर) के प्रसादी पासवान व प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव, बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पासवान, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण चंद्र, जदयू नेता रंजीत राय और संतु यादव ने शोक व्यक्त किया.

व्यवसायी और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी जतायी संवेदना

व्यवसाय संघ के कन्हैया लाल गुप्ता, जमुना वर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय, डॉ. अमर सिन्हा, राजीव रंजन वर्मा, कांग्रेस दास, आशीष कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार पासवान, अभय पासवान, गोलू यादव, नकुल यादव, लालू कुमार ललन, तनवीर आलम, सफरुद्दीन अंसारी, ललन पासवान, अंकित कुमार यादव, कुंदन वर्मा और प्रकाश यादव समेत अन्य लोगों ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन