स्नातक नामांकन के लिए तृतीय मेधा सूची जारी, 11 जुलाई तक होगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते प्राचार्य.

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, इस्लामनगर अलीगंज ने स्नातक (सीबीसी) चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 के लिए तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है. चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 8 से 11 जुलाई तक किया जाएगा. सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

जमुई. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, इस्लामनगर अलीगंज में स्नातक (सीबीसी) चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय ने तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है. तृतीय मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 8 जुलाई से 11 जुलाई तक होगा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर पासवान ने चयनित छात्र-छात्राओं से निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर भौतिक सत्यापन कराने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, इस्लामनगर अलीगंज का संचालन फिलहाल प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज परिसर से हो रहा है. ऐसे में छात्र-छात्राएं किसी प्रकार के भ्रम में नहीं रहें और सीधे मिर्जागंज स्थित कॉलेज परिसर पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें.

उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास अभी तक सीएलसी उपलब्ध नहीं है, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से औपबंधिक नामांकन की अनुमति दी गयी है. हालांकि, रजिस्ट्रेशन के समय सीएलसी की मूल प्रति जमा करना अनिवार्य होगा. वहीं अन्य बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नामांकन के दौरान माइग्रेशन प्रमाण-पत्र की मूल प्रति भी जमा करनी होगी. जिन छात्रों का नामांकन शुल्क शून्य है, उन्हें शून्य भुगतान की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा.

डॉ. गौरी शंकर पासवान ने बताया कि महाविद्यालय में प्रथम मेधा सूची के तहत 27 तथा द्वितीय मेधा सूची के तहत चार विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. इस प्रकार अब तक कुल 31 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि तृतीय मेधा सूची के तहत बड़ी संख्या में विद्यार्थी नामांकन लेकर महाविद्यालय से जुड़ेंगे. साथ ही उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की.

ALSO READ : ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन खरीदेगी सरकार, पटना AIIMS का होगा विस्तार, सम्राट कैबिनेट में 22 एजेंडों पर लगी मुहर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन