कदाचार मुक्त हुई स्नातक पार्ट टू की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 9:41 PM
प्रखंड के फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र चकाई में स्नातक पार्ट टू की परीक्षा शुक्रवार को भी कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण हुई.
चकाई. प्रखंड के फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र चकाई में स्नातक पार्ट टू की परीक्षा शुक्रवार को भी कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रही. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी. जानकारी देते हुए केंद्राधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ रविशंकर प्रसाद यादव ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को स्नातक पार्ट टू की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ली गईं. बुधवार को पहली पाली में 1412 परीक्षार्थियों में से 1347 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 38 परीक्षार्थियों में से 35 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया एवं 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, शिव शक्ति, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, रामनारायण यादव, कृष्ण कुमार, कामेश्वर यादव, रोहित कुमार यादव, प्रमोद बाजपेयी, रामकुमार यादव, रतन यादव, रंजन कुमार सुमन, करमचंद्र किस्कू, राधिका कुमारी, लाडली राज, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, पम्मी कुमारी, रमेश कुमार, राजीव कुमार, नरेश चंद्र हैंब्ररम, रघुवंश राय, श्यामनंदन यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










