लक्ष्मीपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिली उच्च शिक्षा की नई सौगात

Author Nityanand Singh|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर उद्घाटन करते बीडीओ व प्राचार्य

मुंगेर जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया. यह कॉलेज ग्रामीण विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलेगा.

विज्ञापन

Government Degree College: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हो गया. भागलपुर के गोराडीह में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के 211 नवस्थापित प्रखंड डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया. इसी के साथ सत्र 2026-30 के लिए लक्ष्मीपुर कॉलेज में पठन-पाठन भी शुरू हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हरला उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में हुआ समारोह

कॉलेज के अस्थायी संचालन स्थल हरला उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमप्रकाश, अंचलाधिकारी रविकांत, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार, कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य देवेंद्र कुमार गोयल, मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कला संकाय के छह विषयों से शुरू हुई पढ़ाई

Government Degree College: मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध इस राजकीय डिग्री महाविद्यालय में फिलहाल कला संकाय की पढ़ाई शुरू की गई है. पहले चरण में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषयों में नामांकन लिया जाएगा. प्रत्येक विषय में 48 सीटें निर्धारित की गई हैं.

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज की स्थापना से लक्ष्मीपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा. अब आर्थिक तंगी और लंबी दूरी के कारण पढ़ाई छोड़ने की समस्या काफी हद तक कम होगी. विशेष रूप से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

मिठाई बांटकर मनाई गई खुशी

उद्घाटन समारोह के समापन पर कॉलेज प्रशासन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मिठाइयों का वितरण कर कॉलेज के शुभारंभ की खुशी साझा की गई.

ALSO READ: सोनो पुलिस ने कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, तीन फरार अभियुक्तों के घर चस्पाया इश्तेहार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन