कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर होगी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति

जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत की गयी.
जमुई. जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत की गयी. इस अवसर पर पार्टी की पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक कर संगठन की मजबूती पर मंथन किया. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से वह जमुई जिले में सात दिनों तक प्रवास करेंगी. इस दौरान बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक एवं तैयार प्रतिवेदन के आधार पर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी. इसके बाद संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत प्रखंड स्तर पर भी प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को और सशक्त बनाया जायेगा. पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है. बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










