काली मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलशयात्रा
Author Pankaj kumar singh
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड की रामसिंहडीह पंचायत अंतर्गत केवाल गांव में नवनिर्मित काली मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलशयात्रा निकाली गयी
विज्ञापन
चकाई.
प्रखंड की रामसिंहडीह पंचायत अंतर्गत केवाल गांव में नवनिर्मित काली मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलशयात्रा निकाली गयी. इसके साथ ही पांच दिवसीय काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भी शुभारंभ हो गया. आयोजन से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है. कलशयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए अपर बदुवा डैम पहुंची. जहां विद्वान पंडितों की उपस्थिति में सभी कलश में बैदिक मंत्रोचार व विधि विधान के साथ जल भरवाया गया. वहां से कलश यात्रा वापस आयोजन स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ. कलश यात्रा में लगभग 500 से अधिक युवती और महिलाएं माथे पर कलश लेकर चल रही थी. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु भी रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित होकर मां काली का जयकारा लगाते हुए कलशयात्रा के साथ चल रहे थे. आयोजन समिति के नागेश्वर यादव, लक्ष्मीश्वर यादव, अर्जुन यादव, योगेंद्र यादव, जितन मंडल, रोहित मंडल, दिनेश मंडल ने बताया कि सोमवार को पूरे विधि विधान से मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी साथ ही पूजा, भंडारा, हवन व प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन होगा. इस दौरान प्रत्येक दिन विद्वान साधु संतों द्वारा प्रतिदिन संध्या में मां काली का पाठ व प्रवचन का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश मंडल, प्रदीप यादव, बबलू पासवान, कामदेव मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन