झाझा के डीएसएम कॉलेज में पांच विषयों में पीजी पढ़ाई की तैयारी, सीसीडीसी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते सीसीडीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवसुंदरी मेमोरियल कॉलेज, झाझा में जल्द ही स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है. विश्वविद्यालय कॉलेज विकास परिषद के निरीक्षण के बाद, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में पहले चरण में पीजी कक्षाएं शुरू करने की योजना है. इससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

DSM College PG Admission: झाझा. मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई देवसुंदरी मेमोरियल कॉलेज, झाझा में अब स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद जगी है. शुक्रवार को विश्वविद्यालय कॉलेज विकास परिषद के समन्वयक प्रो. डॉ. दिवाकर कुमार ने कॉलेज का निरीक्षण किया और उपलब्ध संसाधनों, भवनों व परिसर की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रभारी प्राचार्या डॉ. कंचन गुप्ता से कॉलेज की शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली.

विज्ञापन

पहले इन विषयों में शुरू हो सकती है पीजी पढ़ाई

प्रभारी प्राचार्या डॉ. कंचन गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में परिसर के संसाधनों के विकास को लेकर चर्चा हुई है. इसमें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, जीर्ण-शीर्ण भवनों के जीर्णोद्धार और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विचार किया गया.

उन्होंने बताया कि कॉलेज में कुछ विषयों में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने पर भी चर्चा हुई है. प्रारंभिक तौर पर हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों में पीजी कक्षाएं शुरू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है. कॉलेज के संसाधनों और भवनों के विकास के बाद विज्ञान और वाणिज्य विषयों में भी स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने की संभावना जतायी गयी है.

कॉलेज के विकास पर भी हुई चर्चा

विश्वविद्यालय कॉलेज विकास परिषद के समन्वयक प्रो. डॉ. दिवाकर कुमार ने कहा कि कॉलेज में डेवलपमेंट कमेटी की बैठक हुई है, जिसमें संस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. इसी क्रम में कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ.

पीजी पढ़ाई शुरू होने की संभावना से झाझा और आसपास के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का विकल्प मिलने की उम्मीद बढ़ी है. फिलहाल कॉलेज स्तर पर संसाधनों और आवश्यक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है.

DSM College PG Admission: छात्र संगठन ने भी रखी पीजी शुरू करने की मांग

सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मनीष यदुवंशी ने भी कॉलेज परिसर पहुंचकर सीसीडीसी से मुलाकात की. उन्होंने कॉलेज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के साथ स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने की मांग रखी.

यदुवंशी ने कहा कि कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उन्हें स्नातक के बाद उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

निरीक्षण के दौरान प्रो. डॉ. औरंगजेब खान, प्रो. ईश्वर पासवान, प्रो. दीपक चौधरी, प्रो. रूबी सिंह, प्रो. एना बहन, मनोज भगत, बाल्मीकि प्रसाद समेत कॉलेज के कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज

Also Read: प्रशांत किशोर बोले- हां हूं मैं बेचारा, CM सम्राट चौधरी के इस बयान का PK ने दिया रिप्लाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन