जीविका कृषि उद्यमी व्यवसायिक केंद्र का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जीविका कृषि उद्यमी व्यवसायिक केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत अंतर्गत बालापांडर गांव में क्षेत्रीय समन्वयक लाला अमरनाथ ,जीविका जमुई लाईवलीहुड शालिनी कुमारी, सिजेंटा दिव्य प्रकाश ने किया.

विज्ञापन

झाझा. जीविका कृषि उद्यमी व्यवसायिक केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत अंतर्गत बालापांडर गांव में क्षेत्रीय समन्वयक लाला अमरनाथ ,जीविका जमुई लाईवलीहुड शालिनी कुमारी, सिजेंटा दिव्य प्रकाश ने किया. सम्के पर उपस्थित कृषकों को जीविका अधिकारी ने उन्नत और वैज्ञानिक तकनीक खेती, प्राकृतिक खेती और रसायनमुक्त खाद, कीटनाशक प्राकृतिक प्रबंध पर बल देते हुए कृषि करने को कहा. समुदाय स्तर पर कृषि को प्रभावी बनाने में कृषि उद्यमी को बढ़ावा देते हुए उन्हें और अधिक काम करने को कहा. ताकि अधिक -से -अधिक लोगों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी मिल सके. इसे लेकर कृषि उद्यमी रिंकू कुमारी को उत्साहित ग्रामीणों को प्रेरित करने को कहा. उन्होंने बताया कि जीविका के 20 ग्राम पंचायत में 16 में कृषि उद्यमी को प्रशिक्षण मुहैया कराया जा चुका है. शेष चार पंचायत में भी बहुत शीघ्र लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. मौके पर अजीत कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन