जदयू युवा नेता रामाशीष कुशवाहा लापता, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी जदयू के युवा नेता रामाशीष कुशवाहा बीते शुक्रवार दोपहर से लापता हैं.

विज्ञापन

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी जदयू के युवा नेता रामाशीष कुशवाहा बीते शुक्रवार दोपहर से लापता हैं. परिजनों के अनुसार वे घर से किसी काम से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. मोबाइल पर संपर्क करने की कई बार कोशिश की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. बाद में जानकारी मिली कि उनका मोबाइल अलीगंज बाजार स्थित एक परिचित की दुकान पर चार्जिंग में लगाया गया था. शनिवार को उनके परिजन चंद्रदीप थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. बाजार क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आसपास पूछताछ की जा रही है तथा तकनीकी माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन