सदर अस्पताल जमुई में डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर जारी: ओपीडी, इमरजेंसी और लेबर रूम में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ
सदर अस्पताल जमुई.
Jamui Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा ओपीडी (OPD), इमरजेंसी और लेबर रूम सहित विभिन्न वार्डों के लिए डॉक्टरों की नई ड्यूटी रोस्टर सूची जारी कर दी गई है. अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सके, इसके लिए तीन पालियों (शिफ्ट) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट
आपके शहर में
Jamui Sadar Hospital: सदर अस्पताल जमुई के ओपीडी विभाग में सुबह से ही मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया गया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पुरुष ओपीडी की पहली और दूसरी पाली की जिम्मेदारी डॉ. मनीष कुमार को सौंपी गई है. वहीं, हड्डी रोग (आर्थो) विभाग में डॉ. मनीषी आनंत मरीजों का इलाज करेंगे.
आंख, दांत और मानसिक रोग विभाग की व्यवस्था
आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए आई ओपीडी में डॉ. गौरव हेंब्रम और दांतों के इलाज के लिए डेंटल ओपीडी में डॉ. सौरव सुमन उपलब्ध रहेंगे. इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए मेंटल ओपीडी में डॉ. शुभम घोष को तैनात किया गया है, जो मरीजों की काउंसलिंग और उपचार करेंगे.
महिला और बाल रोग विभाग का रोस्टर
बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ. अनुरंजन कुमार अपनी सेवा देंगे. महिला ओपीडी के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत पहली पाली में डॉ. नम्रता सिन्हा और दूसरी पाली में डॉ. प्रवीण जिया महिला मरीजों की जांच करेंगी.
ऑपरेशन थिएटर (OT) और लैब की कमान
अस्पताल के विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों को भी सक्रिय रखा गया है. सर्जन ओटी और जेनरल ओटी दोनों की कमान डॉ. मृत्युंजय कुमार संभालेंगे, जबकि आई ओटी (आंखों के ऑपरेशन) के लिए डॉ. नेहा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अतिरिक्त पैथोलॉजी विभाग में डॉ. मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ. राहुल राज, एनसीडी में डॉ. संजय राम और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू (SNCU) में डॉ. अजय कुमार मुस्तैद रहेंगे.
इमरजेंसी कक्ष में तीन पालियों में मुस्तैदी
अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी इमरजेंसी (आपातकालीन) कक्ष में चौबीसों घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है:
- पहली पाली: डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता
- दूसरी पाली: डॉ. विशाल आनंद
- तीसरी पाली: डॉ. जीके सुमन
लेबर रूम में महिला डॉक्टरों की तैनाती
प्रसूति और प्रसव संबंधी मामलों के लिए लेबर रूम में भी महिला चिकित्सकों को तीन अलग-अलग शिफ्टों में तैनात किया गया है, जो इस प्रकार हैं:
- पहली पाली: डॉ. प्रियंका कुमारी
- दूसरी पाली: डॉ. श्वेता सिंह
- तीसरी पाली: डॉ. शालिनी
Jamui Sadar Hospital: एनेस्थीसिया विभाग की त्रिस्टरीय व्यवस्था
गंभीर सर्जरी और ऑपरेशनों के दौरान मरीजों को बेहोश करने या सुन्न करने के लिए एनेस्थीसिया (Anesthesia) विभाग के डॉक्टरों को भी तीन शिफ्टों में मुस्तैद रखा गया है:
- पहली पाली: डॉ. राजीव रंजन प्रसाद
- दूसरी पाली: डॉ. रघुनंदन कुमार
- तीसरी पाली: डॉ. अजीत कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए