जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Jamui Liquor Seizure : जमुई में डूमरी चेकपोस्ट पर पिकअप वाहन से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद. उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार.
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट
Jamui Liquor Seizure : जमुई जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है. जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर स्थित डूमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है. इस कार्रवाई में मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.
Jamui Liquor Seizure : वाहन जांच में खुला शराब तस्करी का राज
जानकारी के अनुसार, महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन की नियमित जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली. वाहन में छिपाकर रखे गए 108 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए. जब इन कार्टनों की जांच की गई तो कुल 933.120 लीटर विदेशी शराब पाई गई.
गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में
इस कार्रवाई में गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के आसनसोल, वार्ड संख्या-80 निवासी चांद माल के पुत्र विक्की माल के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि शराब की यह खेप बिहार के मोतिहारी ले जाई जा रही थी.
गुप्त सूचना के आधार पर चला अभियान
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बिहार में सप्लाई की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर के नेतृत्व में डूमरी चेकपोस्ट पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
बरामदगी के बाद वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्पाद विभाग अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गया है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके.
अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा
उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें : मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










