जमुई में पारंपरिक खेल 'आट्या-पाट्या' को मिलेगी नई उड़ान, 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से निखरेंगी प्रतिभाएं

विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी.

प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी.

Sports Training Camp : जमुई जिले में पारंपरिक खेल आट्या-पाट्या को बढ़ावा देने के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ है. 100 चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक खेल के गुर सिखाएंगे, जिससे वे प्रतिस्पर्धी मंच के लिए तैयार हो सकें.

विज्ञापन

Sports Training Camp : जमुई जिले में पारंपरिक खेल आट्या-पाट्या को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई. आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार के सौजन्य से जिला आट्या-पाट्या एसोसिएशन, जमुई के बैनर तले ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलयपुर के खेल मैदान में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. शिविर का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है.

राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण

शिविर के लिए आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार ने राष्ट्रीय प्रशिक्षक आरुष कुमार आजाद तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया है. दोनों प्रशिक्षक प्रतिभागियों को खेल की तकनीकी, नियमों और व्यावहारिक पहलुओं का गहन प्रशिक्षण देंगे, ताकि खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें.

100 खिलाड़ियों का हुआ चयन

15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इनमें 50 बालक और 50 बालिकाएं शामिल हैं. प्रशिक्षक आरुष कुमार आजाद ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय आट्या-पाट्या प्रतियोगिताओं में जमुई जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा.

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि जमुई में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता केवल उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराने की है. उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आयोजन को सफल बनाने में कई पदाधिकारियों की भूमिका

प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में जिला आट्या-पाट्या एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सीईओ ऋतुराज सिन्हा, प्रशासक नीरज सिन्हा, खेल शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें : बिहार के इन 8 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी


विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन