सिमरिया एवं कुमरडीह में चल रहा बालू उत्खनन का अवैध कारोबार

Updated at : 02 Aug 2020 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया एवं कुमरडीह में चल रहा बालू उत्खनन का अवैध कारोबार

सिमरिया एवं कुमरडीह में चल रहा बालू उत्खनन का अवैध कारोबार

विज्ञापन

जमुई: खैरा थाना क्षेत्र के कुमरडीह में किया गया है उत्खनन किये गए अवैध बालू का स्टॉक-खैरा पुलिस प्रशासन सब कुछ जान कर भी बनी है अनजान-ट्रैक्टर और ट्रकों में भर भर कर बेचा जा रहा बालूफोटो 7 कुमरडीह में बालू माफियाओं द्वारा किया गया बालू का स्टॉकगिद्धौर. खैरा-गिद्धौर सीमावर्ती इलाका स्थित उलाय नदी घाट से इन दिनों बालू माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े अवैध तरीके से बालू का उठाव कर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना हर रोज लगाया जा रहा है.

बताया जाता है की बालू उठाव पर रोक के बावजूद क्षेत्र के बालू माफिया इन दिनों खनन विभाग एवं पुलिस प्रसासन को ठेंगा दिखाकर उलाय नदी के धोबघट सिमरिया नदी घाट एवं कलाली नदी घाट से अवैध बालू उठाव का कारोबार कर गाढ़ी कमाई करने में लगे हैं, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नही. जबकि पिछले दिनों से हो रहे इस बालू उठाव की सूचना ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर जिला खनन पदाधिकारी, खैरा थानाध्यक्ष एवं जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर हर रोज दी जा रही है. लेकिन न तो खनन विभाग और न ही खैरा पुलिस प्रसासन द्वारा ही इस इलाके में अवैध बालू उठाव के विरुद्ध इस इलाके में कोई ठोस कार्यवाही की गई है. जबकि बालू माफियाओं द्वारा जेसीबी और ट्रेक्टर लगाकर दिन दहाड़े सिमरिया नदी घाट एवं कलाली नदी घाट से बालू निकालकर कुमरडीह गांव में बड़ी मात्रा में स्टॉक कर बेचा जा रहा है जिसे कभी भी देखा जा सकता है. लेकिन प्रशासनिक महकमा के पदाधिकारियों को इसकी भनक तक नही लग रही है.

सिमरिया, कुमरडीह, धोबघट एवं ललमटिया के ग्रामीणों ने बताया की स्थानीय बालू माफिया दिन रात बालू उठाव करने में लगे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज पुलिस प्रशासन को हो रहे इस अवैध बालू उठाव की सूचना क्षेत्र के हम ग्रामीणों द्वारा दी जाती रही है मगर आज तक कोई समुचित कार्यवाही यहां नही की गई है. ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव के कारोबार पर जिला प्रशासन से अविलंब रोक लगाने की मांग की है. बताते चलें कि खैरा एवं गिद्धौर थाना क्षेत्र के सीमा बंटवारे का यहां के स्थानीय बालू माफिया भरपूर फायदा उठाकर अवैध बालू उठाव के कारोबार से लाखों रुपये की गाढ़ी कमाई कर रहे हैं. इस संदर्भ में खैरा थानाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा है कि मामले की पड़ताल कर बालू माफियाओं पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन