स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है : डीएम

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है : डीएम

JAMUI NEWS:जमुई के महाराजगंज स्थित जय हिंद धर्मशाला में चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन डीएम नवीन कुमार ने किया. शिविर में सैकड़ों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और लैब जांच की सुविधा मिली.

विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स के मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ उद्घाटन

जमुई से पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जमुई:

चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में रविवार को महाराजगंज स्थित जय हिंद धर्मशाला में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने शिविर के विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की.

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है. वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहना चाहिए. नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है.

सामाजिक दायित्व का सराहनीय उदाहरण

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक जवाबदेही की भावना को मजबूत करते हैं. इससे जरूरतमंद लोगों को सीधे लाभ मिलता है और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की.

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

एकदिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. वहीं जनरल फिजिशियन डॉ. निखिल निलेश ने सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर दवा एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी.

निःशुल्क जांच और लैब टेस्ट का मिला लाभ

शिविर में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं. अविष्कार डायग्नोस्टिक, जमुई के तकनीकी सहयोग से कई आवश्यक लैब जांच भी मुफ्त में की गईं. स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पाकर लोगों ने आयोजन की सराहना की.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन