शांतिपूर्ण हुई स्नातक पार्ट टू की परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 9:49 PM

विज्ञापन

प्रखंड के फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र चकाई में स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा बुधवार को भी कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रही.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड के फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र चकाई में स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा बुधवार को भी कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रही. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी. केन्द्राधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार बुधवार को स्नातक पार्ट टू की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण हुई. पहली पाली में 46 परीक्षार्थियों में से 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें. वहीं दूसरी पाली में 124 परीक्षार्थियों में से 115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया एवं 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, विजय कुमार, रामनारायण यादव, कृष्ण कुमार, कामेश्वर यादव, रोहित कुमार यादव, प्रमोद बाजपेयी, शिव शक्ति, रामकुमार यादव, रतन यादव, रंजन कुमार सुमन, करमचंद्र किस्कू, राधिका कुमारी, लाडली राज, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, पम्मी कुमारी, रमेश कुमार, राजीव कुमार, नरेश चंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, श्यामनंदन यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार आदि मौजूद थे.

स्नातक खंड-2 सब्सिडियरी विषय की परीक्षा में 332 परीक्षार्थी शामिल

चंद्रमंडीह. डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बुधवार को स्नातक खंड-दो की सब्सिडियरी विषय की परीक्षा में दोनों पालियों में मिलाकर कुल 332 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि इस दौरान कुल 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर शनिवार को दोनों ही पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी. इसके तहत प्रथम पाली में भौतिकी विषय में 6 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि दूसरी पाली में समाज शास्त्र विषय में 326 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं इस दौरान कुल 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. प्रो राय ने बताया कि डॉ अरविंद कुमार डिग्री कॉलेज में स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा प्रत्येक दिन शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न करायी जा रही है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय सहित प्राचार्य प्रो कुमार प्रसून्न रामाकृष्णन, प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो दयानंद कश्यप, राजेश कुमार, पिंकू कुमार दास, निवास कुमार राय, चंदन कुमार यादव, प्रवीण कुमार वर्मा, रानी कुमारी, सुधीर कुमार वर्मा, ओमजी नीरज कुमार राय सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन