पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मुखिया

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत कागेश्वर पंचायत के टिहिया दिनारी निवासी पूर्व मुखिया स्व रमेशचंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की गयी.

विज्ञापन

खैरा. प्रखंड अंतर्गत कागेश्वर पंचायत के टिहिया दिनारी निवासी पूर्व मुखिया स्व रमेशचंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाग्की गयी. इस दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि रमेशचंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को ही प्राथमिकता दी. मौके पर दिवंगत मुखिया के पुत्र बिनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, धर्मपत्नी लगन देवी, पुत्रवधू विभा सिंह, पौत्री पायल सिंह, अंकित सिंह सहित दर्जनों बुद्धिजीवी, समाजसेवी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन