उत्पाद विभाग ने पांच हजार किलो जावा महुआ व 90 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट

डीएम के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बुधवार को ड्रोन कैमरे के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया.
जमुई. डीएम के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बुधवार को ड्रोन कैमरे के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान झाड़ियों और गड्ढों में छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में जावा महुआ और चुलाई शराब को बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. साथ ही कई भट्ठियों को भी ध्वस्त करते हुए शराब रखने वाले बर्तनों को भी तोड़ा गया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. प्रत्येक दिन ड्रोन कैमरा और खोजी कुत्ता के साथ शहरी और जंगली क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट करते हुए धंधेबाजों पर भी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि बुधवार को 5000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




