यूजी सेमेस्टर 1 की परीक्षा में पांच परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Jan 2026 9:41 PM

विज्ञापन

फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में हुई परीक्षा

विज्ञापन

चंद्रमंडीह/चकाई. मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के निर्देशानुसार स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में हुई. शनिवार को परीक्षा का आयोजन केवल एक पाली में किया गया, जिसमें एथिक्स एंड कल्चर और साइंस विषय के परीक्षार्थी शामिल हुए. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रविशंकर यादव ने बताया कि शनिवार की परीक्षा के लिए कुल 108 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुचारू रूप से संपन्न कराने में महाविद्यालय परिवार का अहम योगदान रहा. मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित के नेतृत्व में प्रो. रामनारायण यादव, प्रो विनोद कुमार, प्रो भूदेव राय, प्रो प्रमोद बाजपेयी, प्रो कृष्ण कुमार, प्रो शरदेंदु शेखर, प्रो विजय कुमार, सुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, प्रो लाडली राज, राम कुमार, रोहित कुमार यादव, बसंती कुमारी, प्रो करमचंद्र किस्कू, प्रो शिवशक्ति, अमरनाथ रजक सहित राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश चंद्र हेंब्रम, रघुवंश राय, श्यामनंदन यादव, बिन्देश्वरी यादव, राजकुमार और राजेन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन